Homeधार जिलासरदारपुर - प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे ग्राम अमझेरा, कार्यकर्ताओ ने...

सरदारपुर – प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे ग्राम अमझेरा, कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत, अमर शहीद राजा बख्तावर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

सरदारपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा शुक्रवार को ग्राम अमझेरा पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा अमझेरा के अस्पताल तिराहे के समीप बनाये मंच पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला एवं साफा पहनाकर स्वागत कर राजा बख्तावर सिंह जी का चित्र भेट किया। जिसके बाद बस स्टेण्ड स्थित महल परिसर पहुँचे। गेट पर पहुंचते ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी अभिजीत पंडित ने बताया की गंधवानी प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ग्राम अमझेरा पहुंचे थे। इस दौरान वे 1857 की प्रथम क्रांति के क्रांतिकारी अमर शहीद राजा बख्तावर सिंह जी के महल परिसर मे पहुँचे। चौमूखे महल में स्थित नागनेचा मंदिर में पहुंचकर पूजन किया। राजा बख्तावर सिंह जी की अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महल परिसर मे सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी, रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, निलांबर शर्मा, विजय दीक्षित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्राह्मण समाज ने दिया निमंत्रण – प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा स्वागत कर भगवान परशुराम जी का चित्र भेट किया तथा समाज के नव निर्मित धर्मशाला मे आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सूर्या सहित जिले व तहसील के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। महल परिसर से निकलने के बाद मनावर चौराहे पर बाबा साहब भीमराव जी अम्बेडकर की प्रतिमा पर भी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने माल्यार्पण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!