Homeराजनीतिराजगढ़ - युवा मोर्चा ने जलाया पाकिस्तान मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला,...

राजगढ़ – युवा मोर्चा ने जलाया पाकिस्तान मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला, जमकर की नारेबाजी, मामला प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी का

राजगढ़। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी का देशभर में विरोध किया जा रहा है। राजगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज शाम बस स्टैंड के बहार पाकिस्तान मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा द्वारा पाकिस्तान एवं पाक मंत्री बिलावल भुट्टो के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई।

इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गोपाल सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, मंडल महामंत्री दीपक चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, मंडल महामंत्री कंकूसिह बारोड़ एवं गोविंद चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष आयुष जैन, मंत्री दशरथ कुमावत, राहुल यादव, प्रवीण भूरिया, विराट भूरिया, अरविंद नागौरा, अजय सोलंकी, जितेंद्र चौहान, हिम्मत बारोड़, तिलक बारोड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी युवा मोर्चा मंडल कार्यालय मंत्री श्रवण राठौड़ ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!