Homeधार जिलाराजगढ़ - पीटीआई दीक्षित के निर्देशन में मध्य प्रदेश ने आंध्र प्रदेश...

राजगढ़ – पीटीआई दीक्षित के निर्देशन में मध्य प्रदेश ने आंध्र प्रदेश में लहराया जीत का परचम, प्रदेशभर से पहुंचे 525 खिलाड़ी

राजगढ़। आंध्रप्रदेश के गुंटुर में आयोजित हो रही विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत मप्र सहित 22 प्रदेशो के खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस स्पर्धा में राजगढ़ शासकीय कन्या उमावि के अश्विनी कुमार दीक्षित टेबल टेनिस कोच के रूप में मप्र के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दीक्षित ने बताया कि टेबल टेनिस स्पर्धा में मप्र के अमित सस्ते ने अमिट छाप छोड़ते हुए अंडर-19 बॉयज में राजस्थान को परास्त करते हुए मप्र का परचम लहराया हैं। वहीं अंडर-19 ग्लर्स में बड़वानी की इमला डावर उप विजेता रही हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी सिंगल में खेले हैं। अंडर-19 बॉयज की डबल टीम उपविजेता रही हैं।

वहीं आलीराजपुर की सुमित्रा अवासिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 में 22 राज्यों की टीम में तीसरा स्थान हासिल किया है। पूरे टेबल टेनिस स्पर्धा में मप्र ने एक गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 कांस्य पदक हासिल किए हैं। मप्र की टीम से योगा कोच संजय कुमार दीक्षित, फुटबॉल कोच शैलेंद्र पाल, शतरंज कोच निसार खान, निशानेबाजी कोच विजय व्यास आदि लगातार मार्गदर्शन कर रहे हैं।

प्रदेश से पहुंचे 525 खिलाड़ी – दीक्षित ने बताया कि पूरे प्रदेश से 525 खिलाड़ी दल में शामिल होकर पहुंचे हैं। इनके आंध्रप्रदेश पहुंचने के लिए भोपाल से गुंटुर व विजयवाड़ा तक स्पेशल एसी ट्रेन भी चलाई गई थी। दीक्षित ने बताया कि यह स्पर्धा 17 से 23 दिसंबर तक चलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!