Homeराजनीतिरिंगनोद - भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, बूथ स्तर...

रिंगनोद – भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर मनाया जाएगा पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी का जन्मदिन

रिंगनोद। भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ ग्रामीण मण्डल की कामकाजी बैठक मंगलम गार्डन में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी विश्वास पांडे के मुख्य आथित्य में संपन्न हुई । बैठक का शुभारंभ पार्टी के पित्र पुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसके बाद मण्डल प्रभारी विश्वास पांडे के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने एवं इसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। अटलजी का जन्मदिन को हर बूथ पर बड़े स्तर पर मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ को कमर कसने एवं सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं को ग्रामीणों क्षेत्रों तक बताने की बात कही।

आयोजन में स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष मदन चोयल ने दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, सांसद प्रतिनिधि डॉ. बलबहादुर सिंह, मंडल महामंत्री पप्पू गामड़, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय इमलीवाला, भूराजी भगवत, पूर्व भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष प्रेमलता चौहान मंचासीन रहे। बैठक में सभी मोर्चा के मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पारस सतपुड़ा ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री पप्पू गामड़ व्यक्त किया। उक्त जानकारी मंडल मिडिया प्रभारी सुनील माहेश्वरी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!