Homeअपना शहरराजगढ़ - नेहरू युवा केंद्र द्वारा विकासखंड स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं...

राजगढ़ – नेहरू युवा केंद्र द्वारा विकासखंड स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विजेताओं को किया पुरुष्कृत

राजगढ़। नेहरू युवा केंद्र धार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित युवा कार्यक्रम अधिकारी स्वप्निल देशमुख के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता ग्राम अमोदिया में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न प्रकार के पांच खेल का आयोजन किया गया। कबड्डी, वालीबॉल, रस्साकशी, 100 मीटर, महिला दौड़ एवं 400 मीटर पुरूष दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी खेल में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। वालीवाल में विजेता मारुति अमोदिया एवं उपविजेता वीर शिवाजी अमोदिया की टीम रही। कबड्डी में विजेता मारुति एवं उपविजेता शिवाजी अमोदिया रही। इसी प्रकार रस्साकशी प्रतियोगिता मैं विजेता भगतसिंह राजगढ़ एवं उपविजेता आईजी अमोदीया रही।

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओपी सरदारपुर रामसिंह मेडा एवं राजगढ़ थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार रहे। जिसमें सभी विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ी को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में आजाद युवा मंडल का विशेष योगदान रहा एवं कार्यक्रम का संचालन लखन यादव द्वारा किया गया। अंत में आभार कमलेश चौहान ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!