Homeप्रशासनिकसरदारपुर - माही परियोजना के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित,...

सरदारपुर – माही परियोजना के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित, पद से बड़ा व्यक्ति का कार्य होता है – कार्यपालन यंत्री मेड़ा

सरदारपुर। व्यक्ति की पहचान उसके पद से नही बल्कि उसके व्यक्तित्व से होती है। पद से बड़ा उसका कार्य होता हैै। उक्त विचार शुक्रवार को ग्राम लाबरिया में माही परियोजना से सेवानिवृत हुए कर्मचारी नारायणसिंह राठौर एवं किशन भाई के विदाई समारोह पर आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि जल संसाधन विभाग झाबुआ की कार्यपालन यंत्री निलम मेड़ा ने कही।

कार्यपालन यंत्री मेड़ा ने कहा की जल संसाधन विभाग एक ऐसा विभाग है जिसके छोटे से कर्मचारीयो का कार्य बड़ा होता है। सिंचाई के दौरान यदि कोई समस्या आती है तो खबर अफसरो तक पहुंचती है लेकिन उनके आने तक उस समस्या का समाधान इन कर्मचारीयो के द्वारा कर दिया जाता है। ठंड हो या बारिश इनका कार्य कभी नही रूकता।

विदाई समारोह की अध्यक्षता माही परियोजना के एसडीओ एसके कुरैशी ने की। उन्होने कहा की दोनो ही कर्मचारीयो के द्वारा ज्वाईनिग से लेकर सेवानिवृति तक एक ही विभाग और एक ही स्थान पर कार्य करना अपने आप मे एक अनुठा रिकॉर्ड है। जो उनके सरल सहज व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है। वही समाजसेवी एवं राजनितीज्ञ मन्नालाल पुरोहीत ने कहा की नारायण भाई का सेवा कार्य की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है। उन्होने अपने जीवन मे किसी को ना कहना नही सीखा। हर किसी के सुख दुख मे हमेशा खडे रहते है।

कार्यक्रम को ललित पुरोहीत, विशाल जैन आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शाल श्रीफल से सम्मान कर विभाग की और से प्रतिक चिन्ह भेंट किये गये। इस अवसर पर मनोहर पुरोहीत, नाथुलाल पुरोहीत, धमरचंद दय्या, अशोक नायमा, आरिफ शेख, मोहन टांक, रामाजी सिद्दड, शंकरलाल मारू, औकारलाल पुरोहीत,उमेश राठौर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन माही परियोजना के उपयंत्री केसी निलकंठ ने किया एवं आभार मन्नालाल पुरोहीत ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!