Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर...

राजगढ़ – नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल की बैठक संपन्न, चुनाव प्रभारी सहित भाजपा नेता भी हुए शामिल

राजगढ़। नगर परिषद चुनाव लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा राजगढ़ नगर मण्डल की बैठक ग्राम धुलेट में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से राजगढ़ नगर परिषद् चुनाव के प्रभारी शैलेश दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी एवं युवा मोर्चा के सरदारपुर विधानसभा प्रभारी जसप्रीत सिंह डंग द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव में अपनी सहभागिता प्रदान करेगा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की भूमिका को स्पष्ट करें। विधानसभा प्रभारी जसप्रीत सिह ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि युवा मोर्चा अपना शत् प्रतिशत देकर भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को विजय बनाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र भंडारी, राजेंद्र गर्ग, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, भारतीय जनता पार्टी मजदूर संघ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गोपाल सोनी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडलोई, युवा मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री गौरव रघुवंशी, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक चौधरी, कमल गुंडिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गामड़ एवं सुनील गामड़, भाजपा नेता मुकेश कुमावत, सन्नी गर्ग, जनपद सदस्य गलाल गामड़, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गोविंद चौधरी एवं कंकुसिंह बारोड सहित भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के समस्त मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!