Homeसरदारपुर - विधानसभारिंगनोद - आदर्श संस्था द्वारा ह्रदय रोग स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन,...

रिंगनोद – आदर्श संस्था द्वारा ह्रदय रोग स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, ह्रदय रोग सर्जन विशेषज्ञ ने दी विभिन्न जानकारियां

रिंगनोद। आदर्श संस्था रिंगनोद द्वारा ह्रदय रोग, हार्ट अटैक मृत्यु दर रोकने हेतु ह्रदय रोग स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन नगर के चारभुजा मंदिर चौक पर किया गया। आयोजन का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यशाला में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन की ह्रदय रोग सर्जरी विभाग की ह्रदय रोग सर्जन विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा दुबे द्वारा हृदय में होने वाली बीमारी व शरीर में होने वाली बीमारी को खत्म करने हेतु दैनिक जीवन में आम मनुष्य को करने के लिए विभिन्न उपाय बताए। जिसमे मुख्य रुप से योग से होने वाले फायदे एवं योग से किस प्रकार से बीमारियों को दूर किया जाता है इसे बारे में भी विस्तार से जानकारियां दी। कार्यशाला में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!