Homeअपना शहरसरदारपुर - विद्यार्थियों ने निकाली खेलों इंडिया रैली, प्रदेश में 30 जनवरी...

सरदारपुर – विद्यार्थियों ने निकाली खेलों इंडिया रैली, प्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक होगा खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन

सरदारपुर। खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मध्यप्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसमें 6 हजार से अधिक खिलाड़ियों का समागन 13 दिनों में 27 खेल का आयोजन प्रदेश में 8 शहरों में होगा। जिसको लेकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सरदारपुर में खेलों इंडिया का सल्फी पॉइंट लगाया तथा विद्यार्थियों के द्वारा खेलों इंडिया रैली संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण भोपाल, जिला प्रशासन धार व मध्यप्रदेश शासन, कार्यालय पुलिस अधीक्षक खेल और युवा कल्याण धार के मार्गदर्शन में निकाली। रैली में विद्यार्थी खेलों इण्डिया के नारे लगाते हुए निकले। खेल और युवा कल्याण की युवा समन्वयक सुनीता भाबर ने बताया कि  शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार माथुर, पीटीआई संजय दिक्षित, नरेंद्र डांगी, शैलेंद्र पाल, निसार खान व विद्यालय स्टाफ डॉ. शिरिन कुरेशी, प्रभा शुक्ला, उमा अग्निहोत्री, केके राजपूत, शांतिलाल वसुनिया, फारूख कुरैशी, ब्रजलता दिक्षित, मोनू शिवारे आदी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!