Homeधार जिलासरदारपुर - निपावली से प्रारंभ हुई विकास यात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने...

सरदारपुर – निपावली से प्रारंभ हुई विकास यात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी, हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

सरदारपुर। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही विकास यात्रा रविवार से ग्राम निपावली से आरंभ हुई। सुबह करीब 8 बजे ग्राम पंचायत निपावली पर भाजपा नेता संजय बघेल, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर, मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन कर विकास यात्रा की शुरुआत की। पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मे पर भाजपा नेता संजय बघेल, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर, मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस, निपावली सरपंच गुड्डी बाई मकवाना, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधी सुनिल वसुनिया, एसडीएम राहुल चौहान, जनपद सीईओ शिवम प्रजापति, एसडीओपी रामसिंह मेडा मंचासीन थे। इस दौरान एसडीएम राहुल चौहान ने अपने उद्बोधन में विकास यात्रा की रूपरेखा से उपस्थित जनता को अवगत कराया। जिसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर विकास रथ का रवाना किया।

वहीं जल कलश यात्रा आरंभ हुई जो आरोग्य केंद्र पहुंची जहां पर अतिथियों के द्वारा आरोग्यम केंद्र का लोकार्पण किया गया। विकास यात्रा कचनारिया पहुंची जहां पर कलश यात्रा निकालने के साथ विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। यात्रा के राजोद पहुंचने पर रानीखेडी स्थित विद्यालय में महिला बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाकर योजनाओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने यहां पर स्टालो का निरीक्षण कर जानकारी ली। वही स्कूल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। विकास यात्रा के दौरान लाडली लक्ष्मी, पेंशन योजना सहित विभिन्न योजना के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्रों का वितरण जनपद पंचायत अध्यक्ष झगुड़ीबाई देवा सिंगार, एडीएम श्रंगार श्रीवास्तव सहीत अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

इस दौरान नायब तहसीलदार रवि शर्मा, नोडल अधिकारी जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग, बीआरसी बीएस भंवर, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल, जनपद पंचायत के मुकेश पंडित, प्रवीण भाटी, अजय तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विकास यात्रा के मीडिया प्रभारी अश्विनी दीक्षित ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!