Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - बलेड़ी में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मंडल पथ संचलन,...

सरदारपुर – बलेड़ी में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मंडल पथ संचलन, पूर्ण गणवेश में शामिलए हुए स्वयंसेवक

सरदारपुर। ग्राम बलेड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मंडल पथ संचलन निकाला गया। संचलन में आसपास गांव से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण के बाद ध्वज प्रणाम, एकल गीत एवं सामूहिक गीत हुआ। जिसके बाद मुख्य वक्ता खंड धर्म जागरण प्रमुख कन्हैयालाल चोयल ने उपस्थित स्वयंसेवकों को बौद्धिक देते हुए संघ की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। भारत देश को परम वैभव पर पहुंचाना है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता केसर सिंह डामर एवं मंडल कार्यवाह श्रवण निनामा भी मंचासीन रहे। बौद्धिक के बाद गांव में पथ संचलन निकला आरंभ हुआ। इस दौरान 50 से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में हाथों में दंड लिए कदमताल करते हुए निकले। संचलन का गांव में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!