Homeअपना शहरअमर शहीद राजा बख्तावर सिंह जी के 166 वें बलिदान दिवस पर...

अमर शहीद राजा बख्तावर सिंह जी के 166 वें बलिदान दिवस पर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, सेवा और अनुशासन का पाठ सिखाता है मैदान – जिपं सदस्य गायत्री पुरोहित

सरदारपुर-अमझेरा। प्रतियोगिता मे जीत -हार का कोई मायने नही होता। लक्ष्य को पाने के लिए हमेशा धैर्यता रखनी चाहिए क्योंकि उपविजेता अगली परीक्षा में विजेता बन सकता है। उक्त विचार अमझेरा मे अमर शहीद राजा बख्तावर सिंह राठौड़ के 166 बलिदान दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता में जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित ने व्यक्त किए। गुरुवार को राजा बख्तावर महल परिसर मे नेहरू युवा केंद्र एवं स्थानीय ग्रामीणों के जनसहयोग से कबब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दोपहर 12 बजे विधिवत अतिथियों द्वारा दिप प्रज्जलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की। इस दौरान पूर्व जनपद सदस्य नीलाम्बर शर्मा ने कहा की सफलता के लिए लक्ष्य जरूरी है। अगर आज हार हुई तो कल निश्चित विजय मिलेगी अपने हौसले हमेशा बुलंद रखे।

आयोजन को वरिष्ठ भाजपा नेता रवि पाठक, जिला भाजपा सदस्य भगवानदास खण्डेलावल, सरपंच मनु बाई शिवा मकवाना, जनपद सदस्य नेहा शुभम दीक्षित ने भी सम्बोधन किया। कार्यक्रम मे प्रथम पुरस्कार 7 हजार 777 रुपये पूर्व जनपद सदस्य नीलाम्बर शर्मा, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार 555 रुपये लखन बून्दड़ सरपंच ग्राम दिलावरा द्वारा दिया जाएगा। बेस्ट रेडर 1100 रुपये जिला पत्रकार संघ धार, बेस्ट केचर 1100 रुपये पवनपुत्र मंडल अमझेरा , बेस्ट ऑलराउंडर भगवती टेडर्स अमझेरा द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम मे अजय शर्मा ,अभिजीत पंडित, एन एस एस के विधयर्थियो द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के स्वप्निल देशमुख, शिक्षका ममता परिहार, खुशबू शर्मा द्वारा सभी को बेच लगाकर सम्मान किया गया।

24 टीम कर रही प्रदर्शन –
बलिदान दिवस पर जिला स्तरीय गबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू हुआ था जो देर शाम तक चलता रहा। पहले राउंड के 12 मैच शाम 4 बजे तक सम्पन्न हो चुके थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!