Homeअपना शहरसरदारपुर नगर परिषद में अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस...

सरदारपुर नगर परिषद में अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस जीती, चौहान बने उपाध्यक्ष

सरदारपुर। नगर परिषद सरदारपुर का आज प्रथम सम्मेलन हो रहा है। अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भी संपन्न हुई है। जिसमे कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत हुई है।

उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा पार्षद बबिता यादव एवं कांग्रेस पार्षद शैलेन्द्र चौहान ने नामांकन दाखिल किया था। इनमे बबिता यादव को 6 वोट मिले तथा शैलेन्द्र चौहान को 9 मत प्राप्त हुए।

इससे पहले अध्यक्ष पद हेतु हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी ग्रेवाल को 10 मत मिले थे तो वही भाजपा प्रत्याशी रोमा मंडलोई को 5 मत मिले थे। अध्यक्ष पद हेतु हुए मतदान में भाजपा की और से क्रॉस वोटिंग हुई थी। नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के 9 तो भाजपा के 6 पार्षद जीते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!