Homeक्राइमराजगढ़ - डकैती के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहचान छुपाकर पेटलावद...

राजगढ़ – डकैती के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहचान छुपाकर पेटलावद में छिपा था बदमाश, चार पहिया वाहन सहित पिस्टल बरामद

राजगढ़। डकैती के प्रकरण में फरार चल रहे एक बदमाश को राजगढ़ पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2022 में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से ही आरोपी पिछले कई माह से फरार चल रहा था। इसी बीच राजगढ़ पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपनी पहचान बदलकर झाबुआ जिले के पेटलावद में छुपा हुआ हैं, ऐसे में पुलिस टीम पेटलावद पहुंची। हालांकि पुलिस टीम को देखकर बदमाश शाहरुख पिता शकुर मंसुरी ने भागने का भी प्रयास किया, किंतु कडी मशक्कत करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए मुख्य मार्ग से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल प्रतिमाह होने वाली मासिक समीक्षा बैठक में एसपी आदित्य प्रतापसिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को लूट, चोरी व डकैती जैसे गंभीर प्रकरणों में फरार चल रहे बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी कडी में एसडीओपी सरदारपुर रामसिंह मेडा के निर्देशन में राजगढ़ पुलिस टीम को ईनामी बदमाश शाहरुख खां को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार के अनुसार 16 अगस्त व़र्ष 2022 को बदमाश शाहरुख ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंपर चालक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद जांच करते हुए पुलिस टीम ने शाहरुख के साथियों को डकैती बनाने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया था। किंतु आरोपी शाहरुख मुख्य आरोपी होने के साथ ही मौके से फरार हो गया था, ऐसे में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शाहरुख पर दोनों प्रकरणों में फरार होने पर 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

इसी दौरान मुखिबर से मिली सूचना के बाद बदमाश शाहरुख को पेटलावद से अरेस्ट किया गया है। बदमाश को गिरफ्तार करने की कार्रवाई चौकी प्रभारी सउनि रविंद्र चौधरी, सुनील राजपुत, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा, आरक्षक लाखन जाट, सुनिल, गोपाल व सायबर सेल के प्रशांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!