Homeसामाजिकसरदारपुर - अभाविप ने मनाई वीर शिवाजी जयंती, माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन...

सरदारपुर – अभाविप ने मनाई वीर शिवाजी जयंती, माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहें मौजूद

सरदारपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सरदारपुर द्वारा बस सैंड सरदारपुर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म जयंती के उपलक्ष में शिवाजी महराज के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अध्यक्ष कौशिक व्यास ने शिवाजी राजे के जयकारों के साथ अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि शिवाजी महाराज के शासन के दौरान 1674 में नौसेना की स्थापना की गई। श्री शिवाजी महाराज सदेव इतिहास से सर्वश्रेष्ठ रीति नीति शासक के रुप में हमेशा जाने जाते रहे है तथा उनकी जीवन कार्यशैली आज भी कारगर प्रेरणा स्त्रोत है। एव माँ भवानी के परम भक्त शिवाजी राजे धर्मो रक्षति रक्षितः की विचार धारा सहित अपने सनातन धर्म के साथ साथ सभी का आदर करते थे व स्त्री और बच्चो का विशेष सम्मान करते थे तथा इतिहास काल में बताया गया है की राजे के काल में स्वराज स्थापित हुआ जिसमे सनातन के साथ साथ कोई भी भेद भाव किसी वर्ण धर्म के साथ नही किया जाता था व प्रजा स्वतंत्र खुशाल जीवन यापन करती थी। कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री अंकित माली, नगर सह मंत्री प्रिन्स बैरागी, शिखर व्यास, प्रतिक मारू सहित अन्य विद्यार्थी एवं कार्यक्रतय उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!