Homeराजनीतिराजगढ़ - सांसद छतरसिंह दरबार में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,...

राजगढ़ – सांसद छतरसिंह दरबार में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, महाराव बख्तावर गेट निर्माण हेतु राशि देने की घोषणा की

राजगढ़। धार-महू लोकसभा सांसद छतरसिंह दरबार (Chhatarsingh Darbar) राजगढ़ पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद दरबार का स्वागत किया गया।
सांसद दरबार विकास यात्रा के प्रवास के दौरान पार्षद रितु निलेश सोनी के निवास पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद छतरसिंह दरबार ने पार्षद सोनी की मांग पर राजगढ़ में मालवा के प्रथम क्रांतिकारी महाराव बख्तावर सिंह (Bakhtawar Singh) गेट निर्माण हेतु एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सांसद छतरसिंह दरबार ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ा जाएगा एवं प्रदेश में फिर से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री जी लगातार प्रदेश की जनता के लिए कार्य कर रहें है।

इस अवसर पर भाजपा नेता निलेष सोनी, सांसद प्रतिनिधि डॉ बल बहादुर सिंह राठौर, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक डॉ आशीष वैद्य, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र भंडारी, ज्ञानेंद्र मूणत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अखिलेश यादव सरदारपुर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सोहन पटेल, पार्षद चिंटू चौहान, संजय गर्ग रिंगनोद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!