Homeराजनीतिरिंगनोद - भाजपा की बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा बूथ विस्तारक योजना-2 को...

रिंगनोद – भाजपा की बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा बूथ विस्तारक योजना-2 को लेकर बैठक संपन्न, बूथ हमारी सबसे महत्वपूर्ण इकाई – जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे

रिंगनोद। रविवार को रामदेव मंदिर परिसर में भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान ओर बूथ विस्तारक योजना-2 की बैठक रखी गई। स्वगात भाषण देते हुए राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल ने कहा कि अब बूथ विस्तार अभियान -2 शुरू किया जा रहा हैं। जिसमे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र की बैठक 13 और 14 मार्च को होगी, 14 मार्च से मूल अभियान शुरू होगा जो यह सात दिवसीय अभियान 21 मार्च तक चलेगा। इसके बाद 23-24 मार्च को मंडल स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

वही 26 मार्च को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम भी सुना जाएगा। धार जिलाा भाजपा उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी विश्वास पांडे ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ हमारी सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और इसी के चलते पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी फिर से बूथ विस्तारक योजना-2 शुरू की है, और हमें उन बूथों पर विशेष ध्यान देना है जहां हम कमजोर पड़ रहे हैं, इसलिए कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने के कार्य में जुड़ने के लिए अपनी कमर कस ले वही शक्ति केंद्र नियमित मॉनिटरिंग करें।

पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए सरकार की चल रही अनेक योजनाओ की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए, हमें सभी वर्गों के साथ व्यापक और सतत सम्पर्क करना है, ओर हर बूथ को मजबूत करना है। बैठक में जिला मंत्री जमुना भूरिया, मंडल महामंत्री सुनील मेहता व पप्पू गामड़, विजय ईमलीवाला, मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर मिस्त्री, भागीरथ पाटीदार व झितरा पटेल, जिला अजा महामंत्री ज्वाला सोलंकी, मंडल मिडिया प्रभारी सुनील माहेश्वरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ पारस परवार, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगन सोलंकी, मंडल मंत्री लक्ष्मण डामोर, प्रदीप खराड़ी व राकेश गवरी , कार्यलय सहमंत्री हीरालाल चौधरी, महेंद्र भंडारी, लक्ष्मण राठौर सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!