Homeझाबुआ जिलापेटलावद के भगोरिये में दिखी आदिवासी लोक संस्कृति की झलक, राजनीतिक दलों...

पेटलावद के भगोरिये में दिखी आदिवासी लोक संस्कृति की झलक, राजनीतिक दलों ने किया शक्ति प्रदर्शन

पेटलावद। आदिवासी अंचल में इन दिनों आदिवासी लोक संस्कृति के साथ होली पर्व के पूर्व पेटलावद के भगोरिया हाट में उल्लास छाया है। बांसुरी ढोल- मांदल की थाप पर कुर्राटी भरते युवाओं की टोली के साथ चांदी के गहनों से लदी युवतियों की टोली हाट बाजार की रौनकता को बढ़ा रही है।

पेटलावद में भगोरिया हाट का उल्लास राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के साथ नजऱ आया। दूरस्थ अंचल के साथ कई बड़े महानगरों के लोग भी पेटलावद के भगौरिया की मस्ती में मस्त होकर सहभागिता करते नजऱ आये हैं।

आज भी पेटलावद में भगोरिया हाट का अलग ही उल्लास देखने को मिला। इस दौरान हर कोई भगोरिया हाट की मस्ती को अपने कैमरे और मोबाइल में कैद करता नजर आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!