Homeअपना शहरराजगढ़ - माताजी मंदिर पर भगवान मंशा महादेव के साथ भक्तों ने...

राजगढ़ – माताजी मंदिर पर भगवान मंशा महादेव के साथ भक्तों ने खेली होली, जमकर उड़ाया गुलाल

राजगढ़। नगर में कल रात्रि में अनेक स्थानों पर होलिका दहन हुआ। कई स्थानों पर कल देर शाम को कई स्थानों पर मध्य रात्रि में होलिका दहन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। होलिका दहन के बाद आज सुबह नगर के पांच धाम एक मुकाम माताजी मंदिर पर भगवान मंशा महादेव के साथ होली खेली गई। प्रातः मंदिर पर विराजित भगवान मंशा महादेव का ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज द्वारा अभिषेक कर महाआरती की गई। जिसके बाद भगवान मंशा महादेव के साथ भक्तों द्वारा गुलाल एवं फूलों से होली खेली गई। इस दौरान भक्तों द्वारा जमकर गुलाल भी उड़ाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!