Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - होली के दिन भीगा अंचल, तेज बारिश के साथ गिरे...

सरदारपुर – होली के दिन भीगा अंचल, तेज बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को हुआ नुकसान

सरदारपुर। अंचल में बीते तीन-चार दिनों से मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शनिवार को तहसील कई स्थानों पर बारिश हुई थी तो वही आज बरमण्डल क्षेत्र में तेज बारिश हुई है तथा ओले भी गिरे है।

बरमंडल क्षेत्र में दोपहर 12 बजे बादलों की गड़गड़ाहट के साथ करीब 15 से 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। इस दौरान बारिश के साथ कुछ समय ओले भी गिरे। हालांकि ओले ज्वार में आकर के गिरे है। बारिश के बाद करीब 1 बजे से बरमंडल एवं आसपास क्षेत्र में बुंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। बारिश की वजह से गेहूं की फसलों को भी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही खिलाहानो में पढ़ा गेंहू का भूसा भी खराब हुआ है।

मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते क्षेत्र भर में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार साउथ वेस्ट राजस्थान में प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर भारत मे पश्चिमी विभोक्ष भी सक्रिय है। इसी के कारण मध्यप्रदेश के कई जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!