Homeसामाजिकश्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज इंदौर की कार्यकारणी का गठन, राजेश सोनी बने...

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज इंदौर की कार्यकारणी का गठन, राजेश सोनी बने अध्यक्ष

इंदौर। स्थानीय खजूरी बाजार स्थित ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की धर्मशाला में समाज के होली मिलन समारोह के साथ इंदौर नगर की कार्यकारिणी का नवीन गठन किया गया। समाज के वरिष्ठ संरक्षक दुर्गाशंकर सोनी, राजेंद्र सोनी, रवि शर्मा, रमेशचंद्र सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, सोहनलाल सोनी की उपस्थिति में सर्व अनुमति से राजेश गोविंद सोनी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही कार्यकारिणी में महामंत्री गौरव शांतिलाल सोनी, सहमंत्री प्रत्यूष कैलाश सोनी, कोषाध्यक्ष प्रवीण बाबूलाल सोनी, उपाध्यक्ष – जयेश दुर्गाशंकर सोनी, नवीन रमेश सोनी, नवीन सोहनलाल सोनी, मनीष ज्ञानमल सोनी एवं दीपिका अरुण सोनी मनोनीत किए गए। साथ ही सांस्कृतिक मंत्री के पद पर अमित महेश सोनी, प्रचार मंत्री के पद पर प्रतीक मधुकर सोनी मनोनित हुए।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गुरुदयाल विजय सोनी, रितेश सोनी, अर्चना संजय सोनी, सीमा अमित सोनी, संगीता सत्यनारायण सोनी, श्याम पुरुषोत्तम सोनी, शुभम मनोहरलाल सोनी, विशाल सुरेश सोनी, गोपाल बालकिशन सोनी, वैभव राजेंद्र सोनी एवं कार्तिक सुनील सोनी मनोनीत किए गए। इस अवसर पर पूर्व कार्यकारिणी ने नवीन पदाधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत कर बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!