Homeअपना शहरराजगढ़ में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टी,...

राजगढ़ में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टी, जानिए कब तक है बारिश का अनुमान

राजगढ़। आज सुबह से ही अंचल में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही आसमान में छाए बादल अनेक स्थानों पर गड़गड़ाहट के साथ बरसे है। लाबरिया एवं बरमंडल क्षेत्र में सुबह एवं दोपहर को तेज बारिश हुई। राजगढ़ क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली है। जिससे झमाझम बारिश हुई है। शाम करीब 5 बजे बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई बारिश देखते ही तेज बारिश के बदल गई। करीब आधे घंटे हुई बारिश के दौरान जमकर ओलावृष्टि भी हुई है। राजगढ़ क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी बारिश एवं ओलावृष्टि हुई है।

बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की पककर तैयार हुई गेहूं की फसल को नुकसान के साथ ही ईट भट्टों का व्यवसाय करने वाले कुम्हारों की कच्ची ईंटों को भी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव है, जिसके कारण ही मौसम में बदलाव आया है। एक पश्चिमी विभोक्ष अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में सक्रिय है, उसके प्रभाव से दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन रहा है।


बंगाल की खाड़ी में भी एक प्रति चक्रवात बना हुआ है, ऐसे में हवाओं के साथ नमी आने और पश्चिमी विभोक्ष का असर बढ़ने के कारण ही रंगपंचमी के बाद मौसम बदला तथा हवा चलने के साथ बारिश हो रही है।नए सिस्टम के एक्टिव होने से एक बार फिर मौसम बदलने लगा है।  अरब सागर से चलने वाली हवाओं के कारण ही बारिश की संभावना बनी हुई है।  मौसम का इस तरक का मिजाज 21 मार्च तक बना रह सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!