Homeराजनीतिरिंगनोद - भाजपा ग्रामीण मंडल की बूथ विस्तार अभियान 2.0 की कार्यशाला...

रिंगनोद – भाजपा ग्रामीण मंडल की बूथ विस्तार अभियान 2.0 की कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, कार्यकर्ताओ को दी विभिन्न जानकारियां

रिंगनोद। गुरुवार को रिंगनोद शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 219 की बूथ विस्तार अभियान 2.0 की कार्यशाला को लेकर भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल की बैठक में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शामिल होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। मंच पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे व नवीन बानिया, जिला मंत्री जमुना भूरिया, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़ व पप्पू गामड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल संजय बघेल मंचासीन थे। बैठक का शुभारंभ पार्टी के पित्र पुरुषों के चित्र पर माल्यर्पण कर किया गया। स्वगात भाषण ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चोयल ने दिया।

वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने कहा कि इस बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से हमारा प्रत्येक मतदाता से संपर्क होता है और केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर -घर पंहुचा सकते है साथ ही बूथ डिजिटलाइज कर सकते। वर्ष 2022 में जो भाजपा के पितृ पुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष में संगठन का विस्तार करने के लिए डिजिटल वेरिफिकेशन करके बूथ पर त्रिदेव और पन्ना समिति, पन्ना प्रभारी, कीवोटर्स को नियुक्त कर संगठन का विस्तार किया गया था। उसी प्रकार पुनः विस्तारकगण गांव-गांव जाकर हर बूथ, हर शक्ति केंद्र पर फिर से पार्टी को और अधिक मजबूत, सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बनाएंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा रिंगनोद जलाशय बनाने को लेकर मांग पत्र सौपा।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र गर्ग, मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर मिस्त्री, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण भिंडे, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडलोई, संजय गर्ग, जगदीश भाभर, अजा जिला महामंत्री ज्वाला सोलंकी, बूथ अध्यक्ष बाबूलाल भायल, रिंगनोद शक्ति केंद्र प्रभारी राजेश लछेटा, तिरला शक्ति केंद्र प्रभारी रमेश सतपुड़ा, विजय पटेल, महिला नेत्री प्रेमलता चौहान, महेंद्र भंडारी, मंडल मिडिया प्रभारी सुनील माहेश्वरी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नारायण पडियार, जगन सोलंकी, झितरा पटेल, महेश सिंघार, रामु भाबर, पानूसिंह मावी, भुराजी भगत, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारस परवार ने किया तथा आभार मंडल महामंत्री सुनील मेहता ने व्यक्त किया। आयोजन के बाद केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने प्रेस क्लब भवन का अवलोकन किया तथा पत्रकारों से परिचय प्राप्त कर चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!