Homeसामाजिकराजगढ़ - श्री राष्ट्रीय करणी सेना ने लोकेंद्र सिंह कालवी को दी...

राजगढ़ – श्री राष्ट्रीय करणी सेना ने लोकेंद्र सिंह कालवी को दी श्रद्धांजलि, बड़ी संख्या में समाजजन रहें मौजूद

राजगढ़। नगर परिषद काम्प्लेक्स में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के द्वारा करणी सेना के संस्थापक स्वर्गीय ठाकुर लोकेंद्र सिंह कालवी को श्रद्धांजलि दी गई। समाज के विक्रम सिंह चावड़ा ने ठाकुर लोकेंद्र सिंह कालवी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किये गए समाज हित के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। वही तहसील अध्यक्ष रमेश सिंह राजपूत ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान पार्षद पंकज बारोड, तहसील उपाध्यक्ष गोपाल पडियार, अमर सिंह डाबी, तहसील उपाध्यक्ष कृष्णा चौहान आदि उपस्थित थे। जानकारी मीडिया प्रभारी हिम्मत सिंह बारोड ने दी ।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!