Homeपेटलावदपेटलावद - महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक व आचार्य श्री की दीक्षा...

पेटलावद – महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक व आचार्य श्री की दीक्षा तिथि मनाई, साध्वी शिरोमणि ने कहा – प्रभु महावीर ने प्रतिकूलता में ढुंढी अनुकुलता

पेटलावद। तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक व आचार्य श्री उमेश मुनि जी महाराज साहब की दीक्षा तिथि श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन समाज में सोमवार को मनाई गई। साथ ही समग्र जैन समाज के उपवास व ऐकासने से वर्षी तप करने वाले तपस्वी का सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। साध्वी श्री शिरोमणि जी ने इस अवसर पर कहा आज हम साधु साध्वीयौं व आप श्रावक श्राविकाओं को यह देखना है कि सही अर्थों में हम महावीर की तरह धर्म आराधना व साधना कर पा रहे हैं कि नहीं व आप लोगों में भी जैनत्व उतर रहा है कि नहीं कि मात्र दीवारों पर ही महावीर के गुणगान लिख रहे हों, दिलो पर लिख पा रहे हैं कि नहीं। महावीर सही अर्थों में समस्या के समाधान करता , शांति के दूत व आत्म विजेता थे।

हम उनकी जन्म तिथि याद रखें ना रखें पर उन्होंने अपना निर्माण कैसे किया और निर्वाण कैसे पाया यह अवश्य याद रखना है। आप पेटलाद वासियों ने मात्र राम का रोल करने वाले अभिनेता का इतना सम्मान किया जबकि वह रील के राम थे रियल में नहीं। सोचो अगर आप हम रियल राम या महावीर बन जाए तो कितने सम्मानिय व आदरणीय बन जाएंगे।यह सही है कि वर्तमान में हम महावीर नहीं बन सकते पर महावीर के बनकर तो अवश्य रह सकते हैं। महावीर ने कष्टों में उफ नहीं किया सदैव प्रतिकूलता में अनुकूलता ढूंढी।


साध्वी रम्य श्री जी ने कहा भगवान महावीर ने अपने साधना काल में पांच चिंतन किए पहला कर्मों के सिवाय मेरे सर पर कोई भार नहीं है। दूसरा राग द्वेष के सिवाय मेरा कोई दुश्मन नहीं है। तीसरा मेरे दोषों के सिवाय मुझे कोई कष्ट देता नहीं है। चौथा अतीत को याद करना नहीं किसी को से याचना फरियाद करना नहीं किसी के साथ विवाद करना नहीं। और पांचवा बिना पुरुषार्थ के कुछ मिलता नहीं है और पुरुषार्थ कभी व्यर्थ जाता नहीं है।


आज उपवास से वर्षी तप करने वाले नीरज जैन लगातार 14 वर्ष, नरेंद्र मोदी लगातार चौथा वर्ष, स्मिता नीरज जैन लगातार पांचवा वर्ष, अनिल अमृतलाल मेहता पाचवा, मंजू राजेंद्र कटकानी लगातार चौथा, सुशीला मणिलाल चाणोदीया तीसरा, मधु जितेंद्र मेहता दूसरा, भावना भंडारी, सुंदर देवी झालोका, खुशबू रोहित कटकानी, चंदन मल चाणोदीया पहला, अब चाणोदीया ने बेले से वर्षी तप आरंभ कर दिया है। ऐकासने से वर्षी तप करने वाली प्रेमलता रख चंद सोलंकी, किरण महेंद्र कटकानी, पूर्णिमा औरों का भी श्री संघ द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष अनोखी लाल मेहता गण परिषद के कोषाध्यक्ष नरेंद्र मोदी, उपाध्यक्ष मणिलाल चाणोदीया महेंद्र कटकानी, कोषाध्यक्ष विमल मोदी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आजाद भंडारी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष जयंत भंडारी, बहू मंडल अध्यक्ष अनीता मोदी, बालिका मंडल अध्यक्ष सखी झाडमता सहित कई पदाधिकारी व श्रावक श्राविकाओं का उपस्थित थे। श्री संघ द्वारा प्रभावना का वितरण भी किया गया। महिला मंडल बहू मंडल द्वारा स्तवन प्रस्तुत किया गया व गौशाला में गौ सेवा भी की गई। संचालन राजेंद्र कटकानी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!