Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 22 को निकलने वाली शोभायात्रा स्थगित,...

सरदारपुर – भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 22 को निकलने वाली शोभायात्रा स्थगित, सड़क हादसे के बाद सर्व ब्राह्मण समाज ने बैठक में लिया निर्णय, मंदिर में होगी विशेष पूजा

सरदारपुर। नगर में 22 अप्रैल अक्षय तृतीया को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा स्थगित कर दी गई है। मंगलवार रात्रि में बस स्टैंड स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में ब्राह्मण समाजजनों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठ बीजे उपाध्याय ने समाजजनों को बताया कि सोमवार रात को फोरलेन चोकडी पर हुई सड़क दुघर्टना में तीन होनहार युवाओ की मौत खबर से ब्राह्मण समाज व नगर स्तब्ध रह गया है। जो बड़ी दुःख की बात है। उपाध्याय ने बताया उनकी आत्म शान्ति के लिए शोभायात्रा स्थगित की जाती है।

साथ ही समाजजनों द्वारा सादगी से दोपहर 4 से 7 बजे तक भगवान परशुराम का रुद्राभिषेक, शिव चालीसा, पूजा अर्चन आरती प्रसादी के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। इस पर सभी समाजजनों ने एकमत से सहमति जताकर लिया गया निर्णय का स्वागत किया।

बैठक की शुरुआत से पहले सड़क दुघर्टना में दुनिया से बिदा लेने वाले प्रथम पिता गोपाल गर्ग, अक्षय पिता अतुल त्रिवेदी सरदारपुर, संदीप पिता शंकरलाल राठौर राजगढ़ को ब्राह्मण समाजजनों द्वारा मौन रहकर व गायत्री मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक के दौरान पिछले वर्ष समाज समिति के तत्कालिन अध्यक्ष अशोक तिवारी के कार्यकाल का आय व्यय का पत्रक कोषाध्यक्ष अश्विनी दिक्षित द्वारा देते हुए समाजजनों को बताया गया। साथ ही नवीन अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी को चार्ज सौंपा गया।

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर परशुरामजी का रुद्राभिषेक आचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा, पंडित अजय भट्ट, पंडित सत्यनारायण व्यास, द्वारा विधि-विधान मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। बैठक में जयप्रकाश शर्मा, अम्रतलाल गीते, संजय दिक्षित, जगदीश पाठक, बलराम व्यास, दिनेशचंद्र पाठक, विरेन्द्र त्यागी, सुदीप तिवारी, सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!