Homeराजनीतिसरदारपुर - बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत बरमंडल में भाजपा का सम्मेलन...

सरदारपुर – बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत बरमंडल में भाजपा का सम्मेलन संपन्न, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा – हम राम के लिए काम कर रहे हैं

सरदारपुर -बरमंडल। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत बरमंडल व खुटपला कलस्टर का सम्मेलन बरमंडल में आयोजित किया। जिसमें निलेश भारती पूर्व जिला अध्यक्ष, नरेश राजपुरोहित मंडल प्रभारी, जय सुर्या युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, धवल अरोरा पूर्णकालिक, मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस, अमृत पायल, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह राठौर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहनलाल गेहलोत, शंकरलाल मारू, सरपंच शंकरलाल मेड़ा सहित अन्य नेता मंचासिन रहे। सभी अतिथियों ने बुथ विजय संकल्प अभियान के बारे में विस्तार से बताया।

स्वागत भाषण राजोद-लाबरिया मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस ने दिया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सुर्या ने अपने उद्बोधन में कहा की हम किसी व्यक्ति के किसी दल के लिए काम नहीं कर रहे हैं, हम ईश्वरीय कार्य कर रहे हैं। क्योंकि हम वो कार्यकर्ता हैं जो राम के लिए काम कर रहे हैं। हम छोटे-छोटे विषयों पर ध्यान नहीं दे।

पूर्व जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने अपने उद्बोधन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा किस प्रकार से ये योजनाएं नीचे तक पहुंचे इसके बारे में समझाया। भाजपा की उपलब्धियों का भी विस्तार से वर्णन करते हुए कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कलस्टर सम्मेलन में उद्घाटन सत्र के साथ ही वैचारिक सत्र में मुख्य वक्ता, भाजपा में कार्य करने का उद्देश्य, समाज में आए परिवर्तन पर चर्चा, महिलाओं की योजना, प्रधानमंत्री आवास आदि विषयों पर चर्चा की गई। एक सत्र खेल का भी हुआ जिसमे स्थानीय एवं देशी खेल भी खेले गए। कार्यक्रम संचालन मुकेश शर्मा ने किया। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी गोपाल रावडिया ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!