Homeराजनीतिसरदारपुर - बुथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा का एक दिवसीय...

सरदारपुर – बुथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम संपन्न, कार्यकर्ता हुए शामिल

सरदारपुर। मांगलिक भवन सरदारपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल सरदारपुर का एक दिवसी प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिसमें सरदारपुर शक्ति केंद्र व भोपावर शक्ति केंद्र के समस्त बूथ अध्यक्ष व टोली पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक व जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच व दोनों शक्ति केंद्र पर निवासरत वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

बुथ विजय संकल्प के कार्यक्रम में जिले से पधारे वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जैन व श्याम मालवा द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। मंडल अध्यक्ष खिलेश यादव सभी कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।

इधर, बुथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत सरदारपुर मंडल की ग्राम पंचायत फुलगांवडी में भी कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें वक्ता के रूप में जगदीश जाट, श्याम नायक उपस्थित रहे। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरदारपुर अखिलेश यादव ने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!