Homeअपना शहरराजगढ़ - भव्य सदगुरू कबीर महोत्सव का आयोजन 16 को, पद्मश्री प्रहलादसिंह...

राजगढ़ – भव्य सदगुरू कबीर महोत्सव का आयोजन 16 को, पद्मश्री प्रहलादसिंह टिपानिया एवं नीरज आर्या देंगे प्रस्तुती

राजगढ़। भव्य सदगुरू कबीर महोत्सव का आयोजन दिनांक 16 मई को राजगढ़ के मेला मैदान पर किया जाएगा। शाम 05 बजे धोबी घाट मोहनखेडा गेट से विशाल शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। जो राजगढ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मेला मैदान पहुचेगी। जहां शाम 06 बजे आचार्य श्री 1008 हुजुर अर्धनाम साहेब (वाराणसी) की चौका आरती होगी एवं हुजुर अर्धनाम साहेब द्वारा प्रवचन दिए जाएंगे।

जिसके बाद रात्रि 9 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी जिसमे पद्मश्री प्रहलादसिंह टिपानिया, नीरज आर्या (कबीर केफे मुम्बई) द्वारा सुमधुर कबीर भजनो की प्रस्तुती दी जाएगी। संयोजक गुरूचरणदास द्वारा अधिक से अधिक संख्या में लोगो से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!