Homeसामाजिकराजगढ़ - भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक संपन्न, तहसील कार्यकारिणी...

राजगढ़ – भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक संपन्न, तहसील कार्यकारिणी का किया गठन

राजगढ़। शुक्रवार को राजगढ़ की निजी स्कूल में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सरदारपुर तहसील की कार्यकारिणी का गठन भीम आर्मी जिला संयोजक श्रद्धेय सोलंकी की उपस्थिति में हुआ। जिसमे सर्व सहमति से पंकज परमार को तहसील संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया।

वही तहसील सहसंयोजक पीयूष सोलंकी, उपदेश सोलंकी, अजय गवरी , विष्णु गुज्जरवाडिया को तथा महासचिव के पद पर राहुल गवरी, संतोष बघेल, जितेंद्र सोलंकी, रमेश ऐरवा एवं कोषाध्यक्ष दीपक परमार, तहसील प्रवक्ता संदेश सोलंकी, तहसील प्रभारी नौशाद खान, आई टी सेल प्रभारी शुभम गवरी, तहसील सचिव रवि कुमार कश्यप, तहसील मीडिया प्रभारी रवि परमार, तहसील कार्यालय सचिव जगदीश को नियुक्त किया गया।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला धार के संयोजक श्रद्धेय सोलंकी, बलाई समाज के तहसील अध्यक्ष प्रकाश सोलंकी ,सामाजिक कार्यकर्ता आशीष चौहान ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन संदीप यादव ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!