Homeधार जिलासरदारपुर - फोरलेन पर नहीं रुक रहे हादसे, कार ने बाइक सवार...

सरदारपुर – फोरलेन पर नहीं रुक रहे हादसे, कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक कि मौत 2 घायल

सरदारपुर। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज दोपहर एक बार फिर सड़क हादसे में एक व्यक्ति ने अपनी जान गवां दी। फोरलेन पर ग्राम मागोद में बाइक को कार ने टककर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमएच 04 चएन 0328 धार से राजगढ़ की ओर आ रहा थी तभी बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। इमसें बाइक पर सवार छगन पिता वजेसिंग की निवासी ग्राम मांगोद की मृत्यु हो गई। वही उसका बेटा सरवन पिता छगन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसे में बाइक पर सवार नाती त्रिशांत पिता कान्हा उम्र 4 वर्ष भी घायल हुई है, जिसे धार रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अमझेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आपको बता दे कि सरदारपुर तहसील से गुजर रहे इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर पिछले 1 सप्ताह में 3 सड़क हादसे में 7 लोगो की मृत्यु हो चुकी है। वही पिछले दो माह में छह सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!