Homeचेतक टाइम्सMP NEWS : 15 जून बाद मिल सकती है गर्मी से राहत,...

MP NEWS : 15 जून बाद मिल सकती है गर्मी से राहत, प्रदेश में 10-12 दिन बाद होगी मानसून की एंट्री, जानिए मौसम का हाल

MP Weather News : मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की केरल में एंट्री होने के बाद मानसून का मूवमेंट स्लो हो गया है। इस कारण मध्यप्रदेश में मानसून (Monsoon) की एंट्री 10 से 12 दिन बाद ही हो सकती है। इससे पहले प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी।

बताया जा रहा है कि 15 जून बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून का मूवमेंट स्लो होने की वजह से मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार 10 से 12 दिन बढ़ सकता है। 20 जून के बाद ही प्रदेश में मानसून एंट्री करेगा।

मौसम वैज्ञानिकों  के अनुसार प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर अगले 2 से 3 दिन गर्मी भरे रहेंगे। साउथ ईस्ट यूपी के ऊपर से चक्रवात ‘बिपरजॉय’ और ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसी के कारण प्रदेश के सीधी, सतना, रीवा, सिंगरौली, खरगोन, बड़वानी, बैतूल, धार, झाबुआ, अलिराजपुर, बुरहानपुर, देवास और छिंदवाड़ा में आगामी 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!