Homeअपना शहरसरदारपुर - नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7 के उपचुनाव के नतीजे...

सरदारपुर – नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7 के उपचुनाव के नतीजे आए, कांग्रेस प्रत्याशी की हुई जीत

सरदारपुर। नगर परिषद सरदारपुर के वार्ड क्रमांक 7 में पार्षद पद हेतु हुए उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने विजय हासिल की है। 13 जून को पार्षद पद हेतु हुए उप चुनाव के मतदान के बाद आज मतगणना हुई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी अमरसिंह सोनेर 12 वोटों से विजय हुए है।

दरअसल वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद प्रथम गर्ग की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद पार्षद पद हेतु उप चुनाव हुए है। उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस के साथ ही एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में थे।

पार्षद पद हेतु हुए उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी अमरसिंह सोनेर को 53 वोट, भाजपा प्रत्याशी विजय गर्ग को 41 वोट एवं निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल गर्ग को 33 वोट मिले। इस प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी अमरसिंह सोनेर 12 वोटों से विजय हुए है। उप चुनाव के बाद नगर परिषद सरदारपुर में कांग्रेस ने अपने पार्षदो की संख्या यथावत रखी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!