Homeराज्यMP NEWS : अगले 2 दिन में होगा मानसून का आगमन, प्री...

MP NEWS : अगले 2 दिन में होगा मानसून का आगमन, प्री मानसून के चलते विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon in Madhya Pradesh) का आगमन अगले दो दिन में हो सकता है। लेकिन फिलहाल, प्री मानसून के चलते प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज सुबह से ही छाए रहें। साथ ही सुबह से लेकर दोपहर बाद तक अलग-अलग स्थानें पर अलग-अलग समय में बारिश हुई। बादलों के छाने एवं ठंडी हवाओं के चलने से तेज व उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत मिली है।

साथ ही विभिन्न जिलों में तापमान भी तेजी से नीचे आया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बीपरजॉय (Biporjoy) तूफान अभी कम दबाव के क्षेत्र के रूप में उत्तर प्रदेश के मध्य एरिया में एक्टीव है। इससे उत्तर प्रदेश से सटे ग्वालियर-चंबल जिलों के साथ टीकमगढ़ व निवाड़ी में बारिश की एक्टिविटी देखने को मिली है। निवाड़ी और टीकमगढ़ में गुरुवार को भारी बारिश हुई।


इस बीच अलगे 2 दिन में प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अबकी बार मानसून बंगाल की खाड़ी की तरफ से पहले आएगा। प्रदेश के शहडोल, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडल, उमरिया जिले से मानसून एंटर करेगा। जिसके बाद आगे बढ़ेगा। मध्यप्रदेश में मानसून अगले 48 से 72 घंटे में एंट्री कर लेगा।


बिपरजॉय तूफान के चलते निवाड़ी और टीकमगढ़ में बारिश हुई है। अब यह तूफान रीवा-शहडोल संभाग मे शिफ्ट हो गया है। ऐसे में रीवा व शहडोल संभाग के 8 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट (rain alert) जारी किया गया है। साथ ही इंदौर (Indore) संभाग में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!