Homeराजनीतिअमझेरा में भाजपा का मंडल स्तरीय सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों...

अमझेरा में भाजपा का मंडल स्तरीय सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दें योजनाओं की जानकारी – विधानसभा प्रभारी बघेल

सरदारपुर-अमझेरा। भारतीय जनता पार्टी अमझेरा-दसाई मंडल का सम्मेलन सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र रघुवंशी ने दिया। कार्यक्रम मे विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र बघेल ने भाजपा कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेको योजनाएं है जिन्हे घर घर जाकर लोगो को बताना है और संगठित होकर चुनाव लड़ना है।

महाराष्ट्र से आये विस्तारक रमेश नाइक ने कहा की बूथ स्तर पर मजबूती से ही चुनाव मे विजय होगी। इस दौरान पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया, महाविद्यालय जन भागीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडलोई, राजेंद्र गर्ग, धवल अरोरा, एडवोकेट मुकेश केवल, सुनील गामड, विजय दीक्षित, मनीष सिरेसवाल, मांगीलाल कुल्हारा, प्रकाश गामड़ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भगवानदास खंडेलवाल ने किया तथा आभार दिनेश पटेल दसाई ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अभिजीत पंडित ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!