Homeधार जिलाराजगढ़ - बारिश के बीच मोहनखेड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री, भाजपा नेताओं सहित अधिकारियों...

राजगढ़ – बारिश के बीच मोहनखेड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री, भाजपा नेताओं सहित अधिकारियों ने की अगवानी, आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लाड़ली बहना मौजूद

राजगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3.50 बजे मोहनखेड़ा स्थित हेलीपैड पर पहुँचें। मुख्यमंत्री के आगमन के समय बारिश शुरु हो गई। जिसके चलते सुरक्षा बल सीएम को हेलीकॉप्टर से वाहन तक छाते में लेकर पहुंचे। बारिश के बीच उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव समेत भाजपा के नेताओ एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।

मुख्यमंत्री मोहनखेड़ा में स्थित भोजनशाल परिसर में बनाए गए पांडाल में पहुचें है। यहाँ लाडली बहनों के द्वारा चर्चा एवं प्रस्ताव का अनुमोदन, शपथ एवं कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री का रोड़ शो प्रारंभ होगा।

मोहनखेड़ा मुख्य मार्ग से रोड़ शो प्रारंभ होगा। जो राजगढ़ के कुक्षी नाका, नया बस स्टैंड, नगर पालिका, मंडी गेट से सरदारपुर के माहि नदी घाट स्थित महि माता के मंदिर पहुचेगा। जहां से मुख्यमंत्री का रोड़ शो सरदारपुर के माता मंदिर, बदनावर तिराहे तक पहुचेगा।

जहाँ से मुख्यमंत्री धार की ओर रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ग्राम फुलगावडी स्थित गौशाला में भोजन करने के लिए भी रुक सकते है।

इधर अनुमान से अधिक महिलाओं के कार्यक्रम स्थल में पहुँचने पर पूरा पाण्डाल खचाखच भर गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!