Homeराजनीतिसरदारपुर - जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित ने मुख्यमंत्री को सौपा मांग...

सरदारपुर – जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित ने मुख्यमंत्री को सौपा मांग पत्र, कहा – भोपावर ग्रिड से सरदारपुर तक का मार्ग टू लाइन किया जाए

सरदारपुर। जिला पंचायत सदस्य गायत्री राजेंद्र पुरोहित ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरदारपुर आगमन के दौरान विभिन्न कार्यों का मांग पत्र सौंप कर शीघ्र कार्य स्वीकृत करने का अनुरोध किया। जिला पंचायत सदस्य ने मांग पत्र में मांग की है कि भोपावर ग्रिड से सरदारपुर तक के रोड को टू- लेन बनाया जाए एवं सरदारपुर रोड से अति प्राचीन झिरनेश्वर तीर्थ तक रोड एवं पुलिया निर्माण किया जाए।

दरअसल भोपावर ग्रिड से सरदारपुर तक की सड़क बहुत संकरी एवं जर्ज़र स्थिति मे हैं। वर्तमान मे पी डब्लू डी द्वारा मार्ग के दोनों और मुरम डाला गया जिससे मार्ग में कीचड़ फ़ैल गया हैं। मुरम दबाया नहीं गया, जिससे की वाहनो को साइड देने में दिक्कते आती हैं। उक्त मार्ग सरदारपुर को अमझेरा एवं कुक्षी दोनों जगहों से जोड़ता हैं। मांग पत्र सौंपते समय सरदारपुर नगर परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल, पार्षद अमर सिंह सोनेर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित, भोपावर सरपंच प्रतिनिधि मदन मखोड, राहुल शर्मा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!