Homeराजनीतिसरदारपुर - छड़ावद के 41 कार्यकर्ताओ ने छोड़ी भाजपा, थामा कांग्रेस का...

सरदारपुर – छड़ावद के 41 कार्यकर्ताओ ने छोड़ी भाजपा, थामा कांग्रेस का दामन, विधायक ग्रेवाल ने दिलाई सदस्यता

सरदारपुर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी से नाराज होकर एवं कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर ग्राम छडावद के 41 भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा छोडकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस मे शामिल हुए कार्यकर्ताओ का विधायक प्रताप ग्रेवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, वरिष्ठ नेता दिनेश चौधरी आदि ने पुष्पमाला से स्वागत कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

भाजपा छोड़कर कांग्रेस मे शामिल होने वाले रमेश पडियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक द्वारा पूर्व मे हमारे ग्राम छडावद को गोद लिया गया था लेकिन कोई भी विकास कार्य छडावद मे नही हुआ और हमारा गांव गोद मे ही रह गया, हम सभी विधायक प्रताप ग्रेवाल के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस मे शामिल हो रहे है।

रमेश पडियार के साथ बबलु पडियार, लक्ष्मण काग, सचिन हामड, सोहन प्रजापत, मुकेश काग, गौरव पडियार, विकास पडियार, सुनील पडियार, नितेश काग, जगदीश सेप्टा, गोपाल चौधरी, कानालाल काग, डाॅक्टर बबलु भायल, कानालाल भायल, कैलाश जमादारी, दाबु पडियार, पवन पडियार, विरेन्द्र हामड, राजु जमादारी, मुकेश काग, भुरालाल काग, मोहन काग, पारस गेहलोद, पेमा काग, पवन सोलंकी, रमेश काग, कैलाश सतपुडा, अजय सेप्टा, उंकार काग, कानालाल काग, कोदालाल गेहलोत, गोविन्द सेप्टा, पवन सतपुडा, भीमा भायल, लक्ष्मण भायल, महेश भायल, गोपाल चोयल, प्रकाश पडियार आदि कांग्रेस मे शामिल हुए। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!