Homeअपना शहरराजगढ़ - विश्व हिंदू परिषद जिला पदाधिकारियों की नई घोषणा हुई, अल्पेश...

राजगढ़ – विश्व हिंदू परिषद जिला पदाधिकारियों की नई घोषणा हुई, अल्पेश बने जिला प्रचार प्रसार प्रमुख

राजगढ़। विश्व हिंदू परिषद जिला धार की वृहद जिला बैठक सिद्धनाथ मंदिर धार में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की योजना एवं जिले तथा प्रखंड की समितियों का नवीनीकरण किया गया। बैठक में बजरंग दल प्रांत सह संयोजक पूर्णकालिक वासुदेव पांड्या, विभाग मंत्री सुरेश गुर्जर व विभाग के मंत्री पान सिंह अलीराजपुर का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।

विहिप की जिले की नवीन घोषणा हुई जिसमें राजगढ़ के अल्पेश मुरार को विश्व हिंदू परिषद धार जिला प्रचार प्रसार प्रमुख बनाया गया। तथा राजगढ़ प्रखंड में मुकेश मोलवा को प्रखंड सह मंत्री, गौरव शर्मा को प्रखंड सह गो रक्षा प्रमुख, अजय चौधरी को प्रखंड गो रक्षा प्रमुख बनाया गया। नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!