Homeराजनीतिसरदारपुर - भाजयुमो में शुभम जिला मंत्री व अभिजीत विशेष आमंत्रित सदस्य...

सरदारपुर – भाजयुमो में शुभम जिला मंत्री व अभिजीत विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सरदारपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सूर्या द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की अनुशंसा पर जिले के पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें अमझेरा के जनपद सदस्य प्रतिनिधी युवा नेता शुभम दीक्षित को जिला मंत्री एवं पत्रकार अभिजीत पंडित को जिला टीम में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया। दोनों ही युवा नेताओं की नियुक्ति पार्टी में सक्रियता को देखते हुए कि गई है। नियुक्ति पर क्षेत्र भर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!