Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - 5 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण...

सरदारपुर – 5 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, विधायक ने किया स्वागत

सरदारपुर। गुरुवार को बसलई के 5 भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय सरदारपुर पर पहुंचकर भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा सभी कार्यकर्ताओ का पुष्पमाला से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। बुधवार को विधायक ग्रेवाल के केसरपुरा तेली में लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ता रामप्रसाद गामड़ ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बसलई के कार्यकर्ताओ द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो मे मंसाराम कसानिया, शंभु निनामा, शंकर गामड़, सुखराम निनामा, सीताराम खराड़ी है। इस अवसर पर लोकेन्द्र सिंह दरबार बसलई, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्पित ग्रेवाल, जितेन्द्र मेडा, अकोलिया सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश भूरिया, भोलाराम जाट, भरत देवडा, हरि भायल, सत्यनारायण डामर, राधु मेडा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!