Homeअपना शहरराजगढ़ - कन्या शाला में छात्राओं को अभियान अभिमन्यु के तहत दी...

राजगढ़ – कन्या शाला में छात्राओं को अभियान अभिमन्यु के तहत दी विभिन्न जानकारियां, बुराइयों के चक्रव्यूह को तोड़ने में सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु दिलाई शपथ

राजगढ़। महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर  1 से 15 अगस्त तक बालिकाओं/महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” संचालित किया जा रहा है।

इसी के तहत जिला पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेला मैदान, राजगढ़ में छात्राओं को महिला संबंधित अपराध, असंवेदनशीलता पर जागरूकता एवं सकारात्मक वातावरण बनाने हेतु “मैं हूं अभिमन्यु अभियान“ अंतर्गत विभिन्न जानकारी दी गई। बालिकाओं व महिलाओं पर घटित अपराधों के संबंध में संपूर्ण जानकारी देते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंग भेद के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु शपथ दिलाई। साथ ही साथ मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भी  शपथ दिलाई गई।

छात्राओं को राजगढ़ थाने की महिला अधिकारी दीपिका बामनिया, प्रधान आरक्षक माधव सिंह वसुनिया,  आरक्षक लखन जाट द्वारा महिला उत्पीड़न अभियान संबंधित में हूं अभिमन्यु के तहत जानकारी दी गई। इस दौरान संस्था के विष्णु रघुवंशी वरिष्ठ अध्यापक, अश्विनी दीक्षित विकास खंड योग प्रभारी, भारत सिंह चौहान, महेश चौहान, रितु बघेल, सुनीता रघुवंशी, अश्लेषा सोराडा आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!