Homeसरदारपुर - विधानसभादसाई - पुलिस ने निकाली तिरंगा वाहन रैली, हर घर तिरंगा फहराने...

दसाई – पुलिस ने निकाली तिरंगा वाहन रैली, हर घर तिरंगा फहराने के लिए किया जागरूक

नरेन्द्र पंवार @ दसई। नगर में रविवार की शाम आजादी के 75 में वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मनाया जा रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराने के लिए जागरूक करने और प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर पुलिस ने तिरंगा वाहन रैली निकाली। तिरंगा रैली नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। रैली में पुलिस जवान वाहनों पर सवार हाथ में तिरंगा लिए चल रहे थे रैली में शामिल पुलिस जवानों ने भारत माता के जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया।

रैली में दसई पुलिस चौकी प्रभारी राजू मकवाना,दुर्गा प्रसाद वैष्णव, ईश्वर भूरिया ,गुलाब भैया,राजू नायक, भेरूलाल पाटीदार,व अमझेरा थाने का पुलिस फोर्स भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ।

चौकी प्रभारी राजू मकवाना ने आव्हान किया कि सभी अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!