Homeसरदारपुर - विधानसभादसई - सोमवार को नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान राम रामेश्वर महादेव,...

दसई – सोमवार को नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान राम रामेश्वर महादेव, शाही सवारी में हजारो श्रद्धालु होंगे शामिल, आयोजन को लेकर तैयारी पूर्ण

नरेंद्र पंवार @ दसई। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी श्रावण सोमवार 21 अगस्त को सुबह 9 बजे से श्री राम रामेश्वर मंदिर से निकाली जाएगी। इसके पहले श्री राम रामेश्वर मंदिर में प्रातः 6 बजे से भगवान श्री राम रामेश्वर का दूध व जल से रुद्राभिषेक विद्वान पंडितों की टीम द्वारा किया जाएगा। शाही सवारी के आयोजन में घोडो पर धर्म पताका लेकर धर्म रक्षक बैठेंगे। हाथी जिस पर भगवान भोलेनाथ की विराट प्रतिमा विराजित होगी। बैंड -बाजों, डीजे, ताशा पार्टी व भूतों के नृत्य की टोली के साथ शिव सवारी में नगर एवं आसपास गांव के हजारों लोग शामिल होंगे। भोलेनाथ की शाही सवारी को तोप से सलामी दी जाएगी।

नगर भ्रमण के लिए जब भोलेनाथ निकलेंगे तो घर घर से नगरवासी फूलों की वर्षा भोलेनाथ की सवारी पर करेंगे, इसके साथ ही सुरक्षा दल, सेवादल के युवा पूरी यात्रा की देखरेख करेंगे। ज्ञात रहे कि प्रत्येक वर्ष श्रावण के तीसरे सोमवार को भोलेनाथ की सवारी निकाली जाती रही है, लेकिन इस वर्ष अधिक मास होने के कारण श्रावण के अंतिम सोमवार को पूरे उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!