Homeराजनीतिमनावर - कांग्रेस भवन में कांग्रिसियो ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की...

मनावर – कांग्रेस भवन में कांग्रिसियो ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई

वाहीद मंसूरी @ मनावर। कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओ ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन होता है और इस दिन को भारत में सद्भावना दिवस के रुप में मनाया जाता हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सोलंकी, जिला प्रवक्ता नारायण जौहरी सहित सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा की इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश को राजीव गांधी के रूप में नया प्रधानमंत्री मिला, राजीव गांधी से लोगों को काफी उम्मीदें थी। लोगों की उम्मीदों पर राजीव गांधी काफी हद तक खरे उतरे। अपने कार्यकाल में राजीव गांधी ने कुछ ऐसे काम किए, जिससे देश की ‘तस्वीर और तकदीर’ दोनों बदल गई। उसमे सबसे महत्वपूर्ण ‘तकनीक क्रांति’चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी राजीव गांधी अपने भाषणों में हमेशा 21वीं सदी में तरक्की का जिक्र किया करते थे।

राजीव गांधी का मानना था कि टेक्नोलॉजी के सहारे देश में बदलाव किया जा सकता है। इस बाबत राजीव गांधी ने टेलीकॉम और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में काफी काम करवाया। राजीव गांधी के नाम तकनीक क्रांति के बीज बोने का श्रेय भी जाता है। जिला प्रवक्ता नारायण जोहरी ने कहा की राजीव गांधी के कारण विश्वस्तरीय आईटी कंपनियां खोलने की प्रेरणा मिली। राजीव गांधी की सरकार ने देश में पूरी तरह असेंबल किए हुए मदरबोर्ड और प्रोसेसर लाने की अनुमति दी थी। सरकार के इस फैसले के कारण देश में कम्प्यूटर सस्ते हुए। राजीव गांधी के प्रयास से ही नारायण मूर्ति और अजीम प्रेमजी जैसे लोगों को विश्वस्तरीय आईटी कंपनियां खोलने की प्रेरणा मिली। इसके अलावा टेलीकॉम सेक्टर में भी राजीव गांधी ने क्रांति लाई थी।

इस दौरान नरेंद्र पटेल, निरंजन डावर, पार्षद लक्ष्मी जाट, जिला प्रवक्ता हरित खंडेलवाल, इकबाल बोहरा, अरुण गर्ग, केदार पाटीदार, रूपेश जौहरी, रितेश सेन, मुकेश शिंदे, अमर सेन भानु, जयदीप शर्मा जीशान, निधि जाट, कुंदन उजले, अदनान सैफी दिलीप पटेल, अखिलेश कुशवाह, अंबाराम सरपंच
सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!