Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - अमझेरा के मेस्को डेम का नाम अब बख्तावर जलाशय, कलेक्टर...

सरदारपुर – अमझेरा के मेस्को डेम का नाम अब बख्तावर जलाशय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, रंग लाए जनपद सदस्य नेहा शुभम दीक्षित के प्रयास

सरदारपुर। 1857 की क्रांति के महान योद्धा अमर शहीद महाराव बख्तावरसिंह के बलिदान को अब जाकर उचित सम्मान मिलने लगा है। शहीद नगरी अमझेरा को इन दिनो एक के बाद एक सौगात मिलते जा रही है।

जनपद सदस्य नेहा शुभम दीक्षित द्वारा लंबे समय से मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं उद्योग मंत्री को मांग पत्र सौंपकर विद्यालय सही शासकीय कार्यालयों का नामकरण अमर शहीद महाराव बख्तावरसिंह के नाम पर करने की मांग की जाती रही है।

इसके लिये भाजयुमो के जिला मंत्री शुभम दिक्षीत समय-समय पर ज्ञापन सौपकर शहीद की शहादत को सम्मान देने की मांग की थी। 28 दिसंबर को जिले के प्रवास पर आये प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी को जनपद सदस्य नेहा शुभम दीक्षित ने मेस्को डेम का नामकरण अमर शहीद के नाम पर करने की मांग को लेकर पत्र सौपा था। अमझेरा में स्थित जल संसाधन विभाग के तालाब मेसको डेम का नामाकरण अब महाराव बख्तावर सिंह के नाम पर होगा।

जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने इस आशय का आदेश जारी करते हुए बताया की जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के पश्चात जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित मैस्को डेम का नाम परिवर्तीत कर बख्तावर जलाशय किया जाता है।

कलेक्टर ने समस्त शासकीय अभिलेखों मे नाम परिवर्तित करने के आदेश जारी करते हुये आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिये है।

मेस्को डेम का नाम बख्तावर जलाशय होने पर जनपद सदस्य नेहा दीक्षित ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, उद्योग मंत्री राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव और जल संसाधन विभाग सरदारपुर के तत्कालीन एसडीओ अशोक गर्ग का आभार व्यक्त किया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!