Homeधार जिलामनावर - स्वरागिनी गायन ग्रुप के संगीत निशा कार्यक्रम में गायक कलाकारों...

मनावर – स्वरागिनी गायन ग्रुप के संगीत निशा कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने पेश किए सदाबहार नगमे, पत्रकारों सहित कई प्रतिभाओं को किया सम्मानित

मनावर। स्वरागिनी गायन ग्रुप मनावर के तत्वाधान में पत्रकार सम्मान समारोह एवं भव्य संगीत निशा का आयोजन धार रोड स्थित कृषि उपज मंडी में किया गया। जिसमें स्वरागिनी गायन ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम में मनावर, सिंघाना, बकानेर, गंधवानी आदि क्षेत्रों के करीब 70 पत्रकारों व खिलाड़ियों और गीत संगीत के क्षेत्र में शहर का नाम रोशन करने वालो का मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानीत किया गया।

कार्यक्रम के अतिथि डॉक्टर लोकेश भालके, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता विश्वदीप मिश्रा, शिक्षा विभाग के संचालक कमल मंडलोई, अनिल जैन, डॉक्टर राहुल मंडलोई, प्राचार्य छगनलाल टनवे आदि ने गायक कलाकारों और पत्रकारों का सम्मान किया गया।

सम्मानित पत्रकारों में स्वप्निल शर्मा, अनिल तोमर, वाहिद मंसूरी,दिनेश पटेल, मेहबूब राही अता मोहम्मद आदि। इस अवसर पर अतिथि विश्वदीप मिश्रा ने कहा कि संगीत भी एक प्रकार का योग है। यह तनाव ग्रस्त व्यक्ति का तनाव दूर करने के साथ-साथ कई बीमारियों के इलाज में भी कारगर है। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार किए गए दो धार्मिक और एक देशभक्ति गीतों की भी लांचिंग की गई।

कार्यक्रम में स्वरागिनी गायन ग्रुप के अध्यक्ष संदीप जाजमे, कैलाश मंडलोई सुखदेव राठौर, डॉक्टर राजेश चौहान, कैलाश काग, सुभाष सोलंकी, हर्ष खोडे, रंजना वास्केल , आहुति राठौर ऋषिका पागनिश, यशस्वी जाजमें एवं अतिथि गायक राजा पाठक, अंकित शर्मा, संतोष सोलंकी आदि ने एक से बढ़कर एक सदाबहार फिल्मी नगमो की प्रस्तुति देकर देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम का संचालन सुखदेव राठौर और आभार कैलाश मंडलोई ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!