Homeराजनीतिसरदारपुर - पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल सहित छड़ावद एवं सरोदा...

सरदारपुर – पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल सहित छड़ावद एवं सरोदा के कार्यकर्ताओ ने ज्वाइन की कांग्रेस, विधायक ग्रेवाल ने किया स्वागत   

सरदारपुर। कुछ माह पूर्व भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले विधायक प्रताप ग्रेवाल के भाई एवं सरदारपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल ने शनिवार को पुनः अपनी घर वापसी करते हुए विधायक कार्यालय पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

वही साथ ही भाजपा पिछड़ा वर्ग राजोद-लाबरिया मण्डल मंत्री गिरधारी कुमावत, हुकुम सिंह ग्रेवाल सहित ग्राम छडावद के युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष लखन सिंह सिसोदिया के नेतृत्व मे भाजपा के धारासिंह राठौर, राकेश सिसोदिया, पिन्टू रेवर, अरुण पंवार, महेश रेवर, रुस्तम पटेल, महेश राठौर, राजु चैधरी, राहुल डामर एवं गांव सरोदा के भद्दु गामड़, कालु भूरिया ने भी भाजपा आहत होकर एवं कांग्रेस की रीति नीति एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो का विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल, जिला महासचिव विरसन भगत, प्रमोद राज जैन, जगदीश पाटीदार, राधेश्याम जाट, प्रभु लाल जाट, भेरूसिंह बडगोता, अमरसिंह पटेल, दिनेश चौधरी, अंबर गर्ग, दिनेश पाठक, केकडिया डामोर, रूनिज ग्रेवाल, बगदीराम सिंगार, शंकर सोलंकी, बब्बू सिंह राठौर, बबलु डावर, बबलू सोनेर आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!