Homeराजनीतिसरदारपुर - अमझेरा में भाजपा महिला मोर्चा का राखी पाती कार्यक्रम संपन्न,...

सरदारपुर – अमझेरा में भाजपा महिला मोर्चा का राखी पाती कार्यक्रम संपन्न, लाडली बहनो ने मुख्यमंत्री को भेजी राखियां

सरदारपुर-अमझेरा। ग्राम पंचायत अमझेरा एवं ग्राम सगवाल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राखी पाती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित से की गई।


कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिन लाड़ली बहनो के खाते में प्रतिमाह की 10 तारीख को 1000 रूपये जमा किये जाते हैं, उन बहनो ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी और आभार प्रगट करने हेतू चिट्ठी लिखकर भेजी है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजश्री रावत द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर सभी लाड़ली बहनो को सुनाया। इस दौरान पर जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, सरपंच मनु बाई मकवाना सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं लाडली बहना उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!