Homeअपना शहरसरदारपुर - उप जेल में मनाया रक्षाबंधन पर्व, राखी बांधने पहुंची बहनें

सरदारपुर – उप जेल में मनाया रक्षाबंधन पर्व, राखी बांधने पहुंची बहनें

सरदारपुर। उप जेल सरदारपुर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। उपजेल सरदारपुर में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में परिरुद्ध बंदियो को उनकी बहनो द्वारा राखी बाँध कर रक्षाबंधन मनाया गया। रक्षाबंधन पर्व के चलते बड़ी संख्या में बहने अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुँची थी।

इसको देखते हुए जेल में बंदियों के लिये बहनो से मुलाकात हेतू विशेष मुलाकात की व्यवस्था जेल अधीक्षक के द्वारा की गई। सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार परमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जेल में बंद बन्दियों के लिए राखी का त्यौहार मनाने हेतु विशेष प्रबंध किए गए। जेल में आई हुई बहनों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने देंगे।

इस दौरान उप जेल सरदारपुर के अमन प्रसाद श्रीवास, धर्मेन्द्र आर्वे, जामा मेंड़ा, सोनिया भदौरिया, आयुष मालवीय, प्रियंका डिंडोर एवं जेल स्टॉप द्वारा व्यवस्था संभाली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!